{"_id":"5c0c18f5bdec22414c64425d","slug":"131544296693-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने पिलाना में मोबाइल की दुकान खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ने पिलाना में मोबाइल की दुकान खंगाली
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। चोर सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में बृहस्पतिवार की रात मोबाइल की दुकान की छत उखाड़ कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। सांकल पुट्ठी गांव निवासी अंकुर पुत्र तेजवीर ने बताया कि पिलाना गांव में मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह दुकान खोली तो छत उखड़ी हुई । अंदर से मोबाइल भी गायब थे। चोर यहां से लगभग 70 हजार रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए। उसने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा पांच माह में चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। रात्रि में पुलिस गश्त भी नहीं करती है। उन्होंने खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
मोबाइल टावर से 23 बैटरी चोरी
दोघट (बागपत)। चोर कान्हड़ गांव में शुक्रवार की रात में एयरटेल मोबाइल कंपनी टावर से 23 बैटरी चुरा कर ले गए। कंपनी के टेक्नीशियन अनुज कुमार ने थाने में बैटरी चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल चोरी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव निवासी इंतजार पुत्र जमीन ने बताया कि शुक्रवार की रात में चोर उसके मकान से मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपये है। उसने रटौल पुलिस चौकी पर शिकायत की।