Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A soil-laden tractor-trolley struck a second-grade student just as she got off a bus, resulting in her death

Bhadohi News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कक्षा दो की छात्रा को बस से उतरते ही मारी टक्कर, मौत

Fri, 27 Nov 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A soil-laden tractor-trolley struck a second-grade student just as she got off a bus, resulting in her death
मृतक छात्रा अराध्या तिवारी । फाइल फोटो - फोटो : Archive
ज्ञानपुर/कौलापुर। जिले में मिट्टी लदे ट्रैक्टरों से हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गोपीगंज कोतवाली के चकपड़ौना में कक्षा की दो की मासूम छात्रा को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। वह स्कूल की बस से घर लौटी थी। बस से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तहरीर पर चालक जिलाजीत यादव निवासी इनार गांव, थाना कोइरौना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बस में खलासी नहीं था।
विज्ञापन

सुजातपुर निवासी प्रवेश तिवारी की 9 वर्षीय बेटी आराध्या उर्फ मोना तिवारी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) छतमी में कक्षा दो की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह स्कूल बस से घर पहुंची थी। घर के सामने बस से उतरने के दौरान चकपड़ौना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मासूम मोना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोना दो बहनों और एक भाई में मंझली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था। ट्रैक्टर से मिट्टी ढोया जाता है। चालक मिट्टी गिराकर दोबारा मिट्टी लेने जा रहा था। जिले में बेधड़क दौड़ रहे ट्रैक्टरों से लगातार दुर्घटनाएं होती रहती है। हादसे के बाद हमारी टीम ने जिले में ट्रैक्टरों की पड़ताल कराई। जिले भर में एक भी ट्रैक्टर ऐसा नहीं दिखा, जो कृषि कार्य कर रहा हो। इसके उलट मिट्टी ढोते, सरिया ढोते और टेंट आदि के सामान ढोते ट्रैक्टर मिले। कृषि कार्य के लिए पंजीयन वाले यह ट्रैक्टर व्यावसायिक कार्यों में उपयोग होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से पहले भी हो चुकी हैं मौतें
केस एक : 12 दिसंबर, 2025 को औराई क्षेत्र के बाड़ी बबनौटी में अवैध मिट्टी खनन में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक और मोपेड को टक्कर मार दी। जिसमें खेतलपुर निवासी 22 वर्षीय आईटीआई छात्र सुजीत कुमार पटेल की मौत हो गई।
केस दो : 29 जून, 2025 को भदोही में अवैध मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 साल के मासूम बच्चे की कुचलकर मौत हो गई।
केस तीन : 10 नवंबर, 2026 को ज्ञानपुर तहसील के बड़वापुर नहर के पास अत्यधिक पुआल लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 25 वर्षीय प्रियांशु सरोज की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
केस चार : ज्ञानपुर के गिरधरपुर गांव के पास सुबह सब्जी लेने जा रहे 20 वर्षीय युवक आयुष की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई और चालक भाग गया।
तीन सालों में ट्रैक्टरों से 25 से अधिक मौत
जिले में अप्रशिक्षित व तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी ट्रैक्टरों पर कोई लगाम नहीं लग रही है। बीते तीन सालों में ट्रैक्टरों के कारण करीब 25 लोगों की जान गई है। अधिकतर ग्रामीण इलाकों में हादसे होते हैं। जिसमें ट्रैक्टर मिट्टी और बालू जैसे अवैध खनन में लगा होता है। खनन विभाग दावा तो करता है, लेकिन इसके बाद भी जिले भर में मिट्टी ढुलाई लगातार जारी है।
बस में नहीं था खलासी, खनन की भी कराई जा रही जांच
औराई क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग के लोगों को मौके पर बुलाया गया है। अवैध खनन की जांच कराई जाएगी। खनन कराने वालों के साथ ही ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि स्कूल बस में खलासी नहीं था। बच्ची के चाचा संदीप तिवारी ने अपनी तहरीर में स्कूल प्रबंधन की भी शिकायत की है। स्कूल चालक ने बच्ची को गलत साइड में उतार दिया था। जिससे वह ट्रैक्टर चालक की चपेट में आ गई। इन आरोपों की जांच कराई जा रही है।
ट्रैक्टरों से होने वाले हादसों के कारण
- ओवरलोडिंग और तेज गति -अप्रशिक्षित वाहन चालक
-कृषि पंजीयन के बाद भी व्यावसायिक उपयोग
- अवैध कार्य में लिप्त होने के कारण बचने के तेज गति
- चालकों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी
स्कूल प्रबंधन के पास अगर खलासी नहीं था तो यह बड़ी लापरवाही है। मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। वहीं अन्य स्कूलों की भी जांच कराई जाएगी। - शिवम पांडेय, बीएसए।

जिले भर में खनन पर कार्रवाई जा रही है। उक्त वाहन के पास खनन की अनुमति थी या नहीं। अभी इसकी जांच चल रही है। अगर खनन की अनुमति नहीं होगी तो वाहन सीज कर चालक पर कार्रवाई होगी। - सुरेंद्र सिंह, खनन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed