फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ा, युवक पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ा, युवक पुलिस को सौंपा

Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ा, युवक पुलिस को सौंपा
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रात में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

बरनावा गांव में शाहपुर बाणगंगा मार्ग पर रवि का घर है। शुक्रवार शाम परिवार के सदस्य बिनौली में रावण के पुतले का दहन देखने गए हुए थे। आरोप है कि रात में उसके मकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर समान समेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने देख लिया और शक होने पर शोर मचा दिया। इसके बाद दो चोर तो भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को सौंप दिया। रजापुर निवासी आरोपी युवक से पूछताछ शुरू की गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने कहा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed