फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सात लाख की सुपारी देकर कराई गई गौरव की हत्या

सात लाख की सुपारी देकर कराई गई गौरव की हत्या

Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सात लाख की सुपारी देकर कराई गई गौरव की हत्या
बागपत। धनौरा सिल्वर नगर गांव के गौरव हत्याकांड के खुलासे से नाराज परिजनों ने कहा कि पुलिस ने गलत खुलासा किया है। मृतक के किसी महिला से अनैतिक संबंध नहीं थे। उसकी हत्या सात लाख की सुपारी लेकर की । इस मामले में अभी मुख्य आरोपी समेत चार लोग फरार हैं। पीड़ित परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने एसपी से सही खुलासे की मांग की। परिजनों ने भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में 22 अगस्त की रात को गौरव राणा पुत्र आनंद पाल की गला रेत कर हत्या की। पिता ने गांव के पारूल, ऋषि, निशांत व अजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के दबाव के चलते कुछ दिन पूर्व आरोपी पारूल ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। बुधवार को बिनौली पुलिस ने आरोपी पारूल को पीसीआर पर लेकर हत्या का खुलासा किया। इस खुलासे से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजन आरोपी पारूल की पत्नी और ससुर के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक गौरव के किसी महिला से अवैध संबंध नहीं थे। पारूल ने असली आरोपियों को बचाने के लिए झूठी कहानी रची है। मुख्य आरोपी ऋषि व अजयपाल ने सात लाख रुपये की सुपारी देकर गौरव की हत्या कराई। आरोपी पारूल के ससुर धर्मवीर निवासी बेहटा ने बताया कि 22 अगस्त को रोबिन व गौरव उनके पास आए थे। दस मिनट बाद ही चले गए थे। उनके साथ पारूल नहीं था। पारूल झूठ बोल रहा है। मृतक के पिता आनंद पाल ने एसपी से जिस महिला से अनैतिक संबंध के आरोप लगाया है, उसके बयान दर्ज कर सही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें गौरव की मां मोहन देवी, बहन खुशबू, चाची सीमा, शशि, चाचा अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed