फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

लूट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 20 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के नजदीक एसईडब्लयू प्लांट के पास शनिवार रात्रि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचा, खोखे व भारी मात्रा में कारतूस व चाकू समेत चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल बीएस सिरोही को सूचना मिली कि बावली के पास एसईडब्ल्यू प्लांट के नजदीक चार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं, इस पर उन्होंने एसई के प्रसाद व मुनेश पाल को पुलिस बल के साथ वहां भेजा। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथ भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों में दीपक उर्फ हनमान पुत्र सोमपाल, आंसु पुत्र राजेंद्र शर्मा, सन्नी पुत्र अनिल निवासी बावली शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, खोखे व भारी मात्रा में कारतूस, एक चाकू व चोरी की एक बाइक बरामद की। पूछताछ मेें उन्होंने अपने साथी का नाम पुलिस को बता दिया है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शातिर बदमाश है सन्नी
बड़ौत। पकड़ा गया सन्नी शातिर बदमाश है। उस पर 16 मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। गत दिनों उसके पास से पुलिस ने चोरी की 16 बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed