{"_id":"5b5e12fa4f1c1b3b5a8b7bb4","slug":"131532891898-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजवाड़ा के जंगल में गोली मारकर छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजवाड़ा के जंगल में गोली मारकर छात्र की हत्या
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव के जंगल में बीकॉम के छात्र का गोली लगा शव पड़ा मिला। गोली मारकर हत्या करने की आशंका है। उसकी कनपटी पर बाई तरफ गोली लगी है। शव के पास ही तमंचा मिला। सीओ बड़ौत मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से एक कारतूस मिला है। पुलिस ने तमंचा व कारतूस कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए तमंचा लाश के पास फेंका है।
बिजवाड़ा गांव निवासी सयश तोमर उर्फ शिवम (19) पुत्र पुष्पेंद्र तोमर उर्फ बिट्टू बीकॉम का छात्र था। बाबा ओमपाल ने बताया कि रविवार की दोपहर डेढ़ बजे वह घर से खेत में गया। शाम के समय परिजनों ने किसानों ने सूचना दी कि नलकूप के पास छात्र का गोली लगा शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की कनपटी पर बाई तरफ तमंचे से सटाकर गोली मारी। शव के पास पैरों में तमंचा पड़ा है। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के पास पड़े 315 बोर के तमंचे को कब्जे में लिए। तमंचे में खोखा फंसा हुआ है। मृतक युवक की जेब से 315 बोर का एक कारतूस भी मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबा ने बताया कि छात्र की गोली मारकर हत्या की। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के पास तमंचा फेंका है। ताकि लगे कि उसने आत्महत्या की है। बाबा ओमपाल ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि छात्र का गोली लगा शव मिला है। उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
बेटे की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल
बिनौली। मृतक सयश तोमर तीन भाई-बहन हैं। सबसे बड़ा मृतक, उससे छोटी बहन कलश तोमर व सबसे छोटे भाई शुभम तोमर है। बेटे की मौत के बाद मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की महिलाएं उसे ढांढस बंधाने में लगी हैं।
विज्ञापन
नौकरी की तैयारी कर रहा था छात्र
बिनौली। बाबा ओमपाल ने बताया कि सयश बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। वह सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था।
क्या है एक्स का राज
बिनौली। बिजवाड़ा के जंगल में नलकूप पर 23 जुलाई को अमित तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रहम पाल की गोली मारकर हत्या की। इस घटना का पुलिस अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि शिवम की हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के हाथ पर एक्स लिखा मिला है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों हत्याओं का क्या कोई कनेक्शन है, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।