फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

काठा में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
काठा में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला
बागपत।
विज्ञापन

काठा गांव में सोमवार को सुबह के समय घर में बैठे ट्रक चालक पर चार लोगों ने हमला किया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। घायल ने कोतवाली में चारों के खिलाफ तहरीर दी।

काठा गांव निवासी सुनील पुत्र हरिकिशन ट्रक चालक है। उसने बताया कि 15 जुलाई को गांव के ही सुक्का ने मामूली विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार की सुबह वह घर में बैठा था। तभी आरोपी समेत चार लोग घर में घुसे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजन घायल को कोतवाली लेकर पहुंचे और चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल कको सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed