{"_id":"5b4115c24f1c1b0b278b51b7","slug":"131530992066-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में बावली हाल्ट के पास यात्रियों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में बावली हाल्ट के पास यात्रियों से लूटपाट
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार रात दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन के डिब्बे में बावली हाल्ट के पास चार सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की। यात्रियों के शोर मचाए जाने पर बावली हाल्ट पर ट्रेन धीमी होने पर वे भाग निकले। पीड़ितों ने जीआरपी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54057 नौ बजे दिल्ली से चली थी। यह ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन से बारह बजे सहारनपुर के लिए रवाना हुई तो बड़ौत से चलते ही एक डिब्बे में चार सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने गौरव पुत्र गुरुचरण रुहेला निवासी किशनपुर बिराल से 10 हजार की नगदी, मोबाइल व आकाश पुत्र मुकेश से चार हजार की नगदी लूट ली और कुछ समय बाद बावली हाल्ट पर ट्रेन धीमी होने पर बदमाश फरार हो गए। लूट का शिकार हुए दोनों युवक दिल्ली सरोजनी नगर से कोचिंग कर अपने गांव आ रहे थे। लूट का शिकार हुए युवकों ने इसकी सूचना बड़ौत जीआरपी को दी, पुलिस ने पूरे क्षेत्र मेें चेंकिग अभियान चलाया, तो देर रात लूट मेें शामिल दो बदमाश बड़ौत रेलवे स्टेशन पर अपने बैग छोडकर भाग निकले, जिसमें पुलिस को एक मोबाइल का सिम व एक तमंचा मिला है। इस मामले में गुरुचरण ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज का कहना था कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है।