{"_id":"5b3d27c14f1c1b56238b48ad","slug":"131530734529-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपतिजनक फोटो कर दिए गए वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपतिजनक फोटो कर दिए गए वायरल
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। फेस बुक पर व्यक्ति के आपत्तिजनक फोटो अप लोड करने से दो पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों मेें जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक घायल हुआ है। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अश्लील फोटो गांव के ही एक युवक ने फेस बुक पर अप लोड कर दिए। फोटो देखकर सभी व्यक्ति की मजाक लेने लगे। व्यक्ति ने इसकी छानबीन की तो गांव के ही एक युवक का नाम फोटो अप लोड करने में सामने आया। उसने युवक को नामजद कराकर सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह जब गांव पहुंचा तो दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में पीड़ित के बेटा घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि युवक की तहरीर पर संजय पुत्र ज्ञानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।