{"_id":"5ade2dc74f1c1b85028b6181","slug":"131524510151-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में प्रबंधक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में प्रबंधक पर हमला
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सिसाना रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में 10-15 युवकों ने प्रबंधक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उन्होंने पांच माह पहले स्कूल से हटाई शिक्षिका के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं शिक्षिका ने भी प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी।
सिसाना रोड बागपत निवासी विनेश पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक है। सोमवार को वे स्कूल में बैठे थे, इसी दौरान 10 -15 युवक लाठी-डंडे लेकर आए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें प्रबंधक घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। प्रबंधक विनेश ने बताया कि उन्होंने पांच माह पूर्व पूजा नाम की शिक्षिका पढ़ाती थी। उसने उन्होंने हटा दिया और उसका हिसाब भी कर दिया। शिक्षिका को हटाने को लेकर परिजनों ने हमला किया है। उन्होंने शिक्षिका के पिता समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
वहीं शिक्षिका पूजा ने बताया कि उसने पांच माह से स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। प्रबंधक ने उसे 1200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रखा था। एक माह का वेतन ही दिया है। चार माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। जब वह अपनी मां के साथ वेतन मांगने जाती है तो प्रबंधक कहता है कि अकेली आना, तभी वेतन दूंगा। सोमवार को भी वह मां के साथ स्कूल में रुपये लेने गई । प्रबंधक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में शिक्षिका ने कोतवाली में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।