{"_id":"5a68e1c34f1c1b80268b6433","slug":"131516822979-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से आगरा का युवक बागपत से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय ढंग से आगरा का युवक बागपत से लापता
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आगरा का युवक दो दिन पहले नौकरी के काम से बागपत आया। युवक शहर के राष्ट्र वंदना चौक से लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
आगरा के जैतपुर कलां क्षेत्र के गांव गढ़ी प्रताप पुरा का युवक शिवम ओझा (20) पुत्र प्रमोद कुमार ओझा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने साथी विवेक ओझा और अभिजीत सेंगर के साथ 21 जनवरी को शाम के समय कंपनी के नाम से बागपत आया । इनको बागपत और शामली में सर्वे करना था। तीनों युवक शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित एक होटल में ठहरे । विवेक के मुताबिक उनका साथी शिवम 22 तारीख की सुबह अहैड़ा गांव में गया । जबकि वे दोनों अलग-अलग स्थान पर गए थे। जब शाम को होटल में वापस आए तो उनको शिवम होटल में नहीं मिला। जानकारी करने के बाद पता चला कि शिवम शाम चार बजे होटल से बाहर गया था। इसके बाद ही वह लापता है। इसकी जानकारी शिवम के परिजनों को दी। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों और उसके साथी बुधवार को कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा लापता युवक की तलाश की जा रही है।