फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टयौढ़ी गांव से लापता छात्र की हत्या

टयौढ़ी गांव से लापता छात्र की हत्या

Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
टयौढ़ी गांव से लापता छात्र की हत्या
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

टयौढ़ी गांव से रविवार की सुबह लापता युवक का शव मिला। पिता ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की आशंका जताकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

मृतक मेहरबान (18) पुत्र मुस्ताक टयौढ़ी गांव का रहने वाला था। वह कक्षा दस में पढ़ रहा है। रविवार को 11 बजे गांव का इमरान और बड़ौली गांव का कन्हैया उसे घर से बुलाकर ले गए थे कि बड़ौली में क्रिकेट खेलने चलना है। इसके बाद वह रात तक घर नहीं पहुंचा। सोमवार की तड़के उसका शव बड़ौली और टयौढ़ी गांव के बीच एक भट्ठे के नजदीक पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मेहरबान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां फेमिदा का रोते बुरा हाल रहा। मेहरबान चार भाई हैं। वह दूसरे नंबर का है। इस संबंध में पिता मुस्ताक ने इमरान टयौढ़ी और कन्हैया बड़ौली पर हत्या का संदेह कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में दुर्घटना में मौत होना सामने आया है। जबकि यह बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed