{"_id":"5a43e64f4f1c1b4e718bb9d7","slug":"131514399311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में धरना शुरु होते ही पुलिस ने पकड़ा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में धरना शुरु होते ही पुलिस ने पकड़ा आरोपी
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में हिंदू संगठन ने छपरौली थाने में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मंगलवार की रात ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
छपरौली क्षेत्र की कक्षा 11वीं की छात्रा 19 दिसंबर को घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने उसका अपहरण किया। बाद में आरोपी छात्रा को शामली के एक गांव में छोड़कर भाग गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ । आरोपी की गिरफ्तारी की पुलिस से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने मंगलवार को छपरौली थाने पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पुलिस अफसर टेंशन में आ गए। इसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने 12 घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी युवक कबीर खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
मेरठ के होटल में लूटी थी छात्रा की इज्जत
बागपत। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक कबीर खान ने छात्रा को मेरठ के एक होटल में रखा । वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसलिए आरोपी को अपहरण के साथ-साथ रेप के आरोपी में जेल भेजा।