फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विदेशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर मुकदमा

विदेशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर मुकदमा

Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
विदेशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर मुकदमा
विदेशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन


बड़ौत/बागपत। दुबई में चार युवकों को नौकरी का झांसा देकर भेजने के मामले को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया है। पीड़ितों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी दो सगे भाई है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है।

औसिक्का गांव निवासी समीउल्ला ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर बताया था कि बिजरौल गांव के दो युवकों ने उनको विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये ले लिए थे। इसी तरह उसके भाई खुर्शेद और लुकमान से 55 हजार रुपये, नाजिम से 50 हजार रुपये, आमिर से 50 हजार रुपये, मोहसिन से 20 हजार रुपये और मुंत्याज से 55 हजार रुपये और पासपोर्ट ले लिए थे। आरोपियों ने उन्हें न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये लौटाए। तगादा करने पर जल्द ही रुपये देने का वायदा किया गया था। जो अब तक पूरा नहीं हुआ। आरोपी गांव से फरार हो गए है। आरोप है कि चार युवकों को आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई में भेजा। इनमें अशरफाबादत थल निवासी आबिद पुत्र अलीहसन, मुजफ्फरनगर के कसेरवा निवासी मुर्रसलीम, शामली के बनतीखेड़ा निवासी सायर और झारखंड के जमशेदपुर निवासी अरबाज अंसारी शामिल है। उनका कहना है कि चारो युवक दुबई में फंसे हुए है। आरोपियों के द्वारा उनकी कोई नौकरी नहीं लगवाई गई। वे काफी परेशान है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसकी शिकायत पर बड़ौत कोतवाली में बिजरौल गांव निवासी दो भाई फरहान और हाफिज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed