फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की  मौत
बागपत। निवाड़ा चौकी के पास खोखे में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है। इसका पता नहीं चला। निवाड़ा के ग्रामीणों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग पिछले कुछ समय से निवाड़ा चौकी के आसपास घूमता रहता था। वह आंखों से दिव्यांग था। वहीं पर एक अस्थाई खोखे में रहता था। ग्रामीण उसको वहीं पर भोजन पहुंचा जाते थे। शनिवार की रात में उसकी खोखे में ही मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव के लोग उसके पास पहुंचे तो इसका पता चला। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस वाले भी मौके पर पहुंचे। पता चलते ही निवाड़ा के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। निवाड़ा की ग्राम प्रधान के पति सरवर राणा ने बताया मृतक कौन और कहां का रहने वाला है। इसका पता नहीं चला। शव का ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया। सरवर राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने वृद्ध की मौत ठंड के कारण होने की आशंका जताई। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा बुजुर्ग की सामान्य मौत हुई है। ग्रामीणों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed