{"_id":"5a25a1fc4f1c1bc45b8ba260","slug":"131512415740-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी पर इज्जत लूटने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी पर इज्जत लूटने का आरोप लगाया
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कहा रेलवे कर्मी के साथ उसकी शादी तय हुई। युवती ने कहा सगाई होने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी और उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़ित युवती ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा उसका रिश्ता मेरठ के एक गांव के युवक के साथ हुआ । जो रेलवे में कार्यरत है। तीन सितंबर को सगाई हुई । इसमें परिजनों ने लाखों रुपये खर्च किए। शादी 18 फरवरी की तय हुई। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने 23 नवंबर को शादी करने से इंकार कर दिया। उनके द्वारा दिए गए सोने-चांदी के आभूषण भी उनके पास ही हैं। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । एसपी जय प्रकाश ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पहले भी हो चुकी युवती से इस तरह की वारदात
बागपत। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के केस सामने आ चुके हैं। आठ माह पहले भी एक युवती के साथ रेलवे के ही एक कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर इज्जत लूटी। बाद में युवक ने युवती के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया था। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।