{"_id":"5a25a0ea4f1c1b69678bffe8","slug":"131512415466-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से 80 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के खाते से 80 हजार उड़ाए
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव निवासी एक युवक के एसबीआई बैंक के खाते के एटीएम कार्ड से बदमाशों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। वीरेंद्र पुत्र विजयपाल निवासी बिजरौल का बड़ौत स्थित स्टेट बैंक शाखा में खाता है और एटीएम भी है। सोमवार को बैंक खुलने के बाद जब वह बैंक पहुंचा और उसने एंट्री कराई तो उसके खाते से एटीएम द्वारा 80 हजार रुपये निकले। जबकि उसने न तो अपना एटीएम कार्ड ही किसी को दिया है और न ही किसी ने उससे पास वर्ड पूछा है। यह पैसा किस तरह निकाला, उसने बैंक अधिकारियों को लिख कर दिया है। वहीं कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही रुपये कैसे निकाले, पता लग सकेगा।