फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोशनगढ़ में ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ाया

रोशनगढ़ में ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ाया

Wed, 27 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
रोशनगढ़ में ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ाया
पिलाना (बागपत)। रोशनगढ़ गांव में अधिक विद्युत कटौती के चलते मंगलवार को बिजली बिल जमा करने पहुंची निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। बाद में लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आदेश जारी किया देहात क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति होती। उनके गांव में पिछले दो सप्ताह से काफी अधिक विद्युत कटौती हो रही है। बिजली से होने वाले सभी कामकाज ठप हैं। मंगलवार को निगम की टीम बिल जमा करने गांव में पहुंची। कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा जब वे समय से बिल जमा करते हैं तो उनको बिजली क्यों नहीं दी जाती। लोगों का विरोध देखकर टीम चली गई। उधर, एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर हो चुका टीम के साथ विवाद
बागपत। विद्युत निगम की टीम के साथ कई स्थानों पर विवाद हो चुका है। बागपत शहर की माता कॉलोनी में मीटर रीडिंग लेने गए कर्मचारियों से मारपीट की गई । एक कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटाई की । अमीनगर सराय में महाकैंप में एक सिपाही ने अपने साथियों के साथ उत्पात मचाकर कर्मचारियों से बदसलूकी की । छपरौली कस्बा में भी टीम के साथ अभद्रता की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed