{"_id":"59a1d3cb4f1c1b83108b4ac1","slug":"131503777739-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से भागने पर बंदी रिजवान व तीन कांस्टेबल पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस से भागने पर बंदी रिजवान व तीन कांस्टेबल पर मुकदमा
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल से जेल ले जाते समय एंबुलेंस से भागे बंदी रिजवान उर्फ रिज्जू को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में रिजवान और जेल के तीन पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने गाजियाबाद और मेरठ में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली ।
जिला कारागार में बंद मेरठ के जानी निवासी रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र आस मोहम्मद की तबियत खराब होने के कारण शुक्रवार को जिला अस्पताल ले जाया गया । वहां से वापस एंबुलेंस से जेल लाते समय रास्ते में बंदी रिजवान कांस्टेबल संदीप कुमार को धक्का देकर फरार हो गया । देर रात तक पुलिस खेतों में उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में जेलर भोलानाथ मिश्र की तहरीर पर आरोपी बंदी रिजवान के अलावा लापरवाही के आरोपी कांस्टेबल मुकेश, संदीप और चालक पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
एसएसआई मोहम्मद कामिल ने कहा रिजवान और तीन कांस्टेबल के लिए एफआईआर दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई ने कहा बंदी रिजवान को पकड़ने के लिए दो टीमें लगी हैं। तिलपनी के अलावा मेरठ और गाजियाबाद में संभावित स्थानों पर दबिश दी ,लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।