फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोतवाली से प्रेमिका को लेकर चला गया प्रेमी

कोतवाली से प्रेमिका को लेकर चला गया प्रेमी

Mon, 14 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली से प्रेमिका को लेकर चला गया प्रेमी
कोतवाली से प्रेमिका को लेकर चला गया प्रेमी
विज्ञापन

बड़ौत। महाराष्ट्र के पुणे के एक गांव की रहने वाली युवती ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर युवती का उत्पीड़न करता रहा और उससे पांच लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन शादी नहीं की।

क्षेत्र के एक गांव का युवक फेरी लगाकर चाइनीज होम थियेटर बेचने का काम करता था। वहां उसका दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया और वह उसे पत्नी के रूप में रखने लगा तथा पांच लाख रुपये भी ले लिए। गर्भवती हो जाने पर वह वहां से भाग आया और शादी भी नहीं की। शनिवार को युवती ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि युवती 32 साल की है। 10 साल पहले उसकी शादी पुणे के नजदीक एक गांव में हो चुकी थी। अब उसके चार बच्चे भी हैं। लेकिन बाद में उसे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। कोतवाली में युवक और उसके परिजनों को भी बुलाया गया। दोनों पक्ष युवती को अपने यहां ले जाने पर राजी हो गए। बाद में पुलिस ने युवती को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed