{"_id":"5967cb164f1c1b80328b471c","slug":"131499974422-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा चौकी के पास ढाबा में हमला कर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा चौकी के पास ढाबा में हमला कर की तोड़फोड़
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास स्थित चौहान ढाबा में खाना खाने को लेकर युवकों का विवाद हुआ। इसे लेकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों पर आरोपियों ने हमला किया और ढाबा में तोड़फोड़ की गई। घटना की पुलिस से शिकायत की।
गौरीपुर जवाहर नगर निवासी संजय चौहान का गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर पुलिस चौकी के पास ढाबा है। उनके ढाबे पर कुछ युवक खाना खाने पहुंचे। खाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। उस समय युवक वहां से चले गए। रात के समय दोबारा अपने साथियों के साथ कार से आए और संजय चौहान और ढाबा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ढाबा में तोड़फोड़ भी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में आरोपी धमकी देेकर चले गए। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चौकी प्रभारी निरंजन सिरोही ने कहा खाने को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।