{"_id":"5cc603abbdec22070149f479","slug":"121556480939-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने मां व बहन को बाजार में पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवकों ने मां व बहन को बाजार में पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले में दो सगे भाइयों ने शादी समारोह में गई अपनी ही मां और बहन के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों बेटे मां के कानों से झुमकी निकाल ले गए। रविवार को बाजार में मां-बेटी के साथ फिर से मारपीट की। पुलिस ने दोनों को बचाया। हंगामा होने के बाद आरोपी छोटी बच्ची को छोड़कर भाग निकले।
मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी मुन्नी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी शब्बो के साथ शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले में ही भतीजे की शादी में गई थी। शादी समारोह में उसके दो बेटे पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर बेटों ने मां पर हमला कर दिया। बचाव में आई बेटी शब्बो की भी बुरी तरह से पिटाई की। आरोप है कि हमलावर मुन्नी के कानों से सोने की दो झुमकी निकाल कर ले गए। शोर शराबा होने पर आरोपी मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में मामला शांत करा दिया। रविवार को बाजार में मां-बेटी के साथ फिर से मारपीट की गई। बाजार में हंगामा होने के बाद आरोपी अपनी छोटी बच्ची को छोड़कर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।