{"_id":"5cc601c7bdec220775592c47","slug":"121556480455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट पुलिस ने दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोघट पुलिस ने दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दोघट थाना पुलिस ने टीकरी-गांगनाौली मार्ग से 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। बदमाश ने मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे में गैस एजेंसी पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
सीओ रमाला अनुज चौधरी ने बताया कि रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि टीकरी-गांगनौली मार्ग पर संदिग्ध युवक खड़ा है और वह किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सीओ ने थानाध्यक्ष दोघट अजय शर्मा को टीम के साथ भेजा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया हिमांशु पुत्र सतेंद्र राठी टीकरी कस्बे का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अक्तूबर 2018 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में गैस एजेंसी पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के मामले में वह फरार चल रहा है। मुजफ्फरनगर एसएसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। वह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद टीकरी कस्बे के जंगल में आकर छिप गया था और तभी से यहीं पर रह रहा था। सीओ ने बताया कि बदमाश के मददगारों के बारे में पता कराया जा रहा है। उसे शरण देने एवं खाना खिलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।