फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुरड़ी में पीट-पीट कर युवक को मार डाला

कुरड़ी में पीट-पीट कर युवक को मार डाला

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कुरड़ी में पीट-पीट कर युवक को मार डाला
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

कुरड़ी गांव से 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वह रविवार की सुबह से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कुरड़ी गांव निवासी किसान शमशेर का 19 वर्षीय बेटा सम्राट सेना भर्ती की तैयार कर रहा था। वह रविवार की सुबह पांच बजे घर से दौड़ लगाने गया , लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की सुबह लापता युवक का शव गांव के पास सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि बेटे ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। वह हरियाणा में अपने मामा के यहां रहता था। दो साल पहले ही गांव आया । उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके बेटे की हत्या की गई है। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन


बुझ गया घर का इकलौता चिराग
छपरौली। पिता शमशेर ने बताया कि मृतक सम्राट परिवार में इकलौता बेटा है। उसके दो बहन हैं। उसकी मां बेबी आंगनबाड़ी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed