{"_id":"5c6dae4fbdec22738d0b6d66","slug":"121550691919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव के चांद की हत्या के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जबकि आरोपी खुले घूम रहे हैं। मृतक के परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की कराने गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के परिजन सुलतानपुर हटाना गांव के ग्रामीणों के साथ बुधवार को एसपी मिले। उन्होंने बताया कि चांद पुत्र रामपाल का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन विरोध करते थे। 29 जनवरी को युवती के परिजनों ने चांद को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाया । मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को घर से निकलते देखा। तीन फरवरी को आग से झुलसे चांद की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने नौ लोगों के नाम लिए। परिजनों ने उसके बयान की वीडियो बना ली । पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र, संतोष, सचिन, चरण, मोनू, बिमला, रमेश, पप्पू सहित नौ के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। 17 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी दफ्तर पर धरना शुरू कर देंगे। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।