{"_id":"5c4a1681bdec224e1b7f5c06","slug":"121548359297-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंछाड़ की दंपती ने ऑनर किलिंग का खतरा बता मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंछाड़ की दंपती ने ऑनर किलिंग का खतरा बता मांगी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी दंपती ने ऑनर किलिंग का खतरा बताकर एसपी से शिकायत की। नवविवाहिता ने अपने मायके वालों पर जान से मारने की धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
रंछाड़ गांव निवासी अनुसूचित जाति के प्रमोद पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसने मुजफ्फरनगर जनपद के परासौली गांव निवासी दीपा से चार अक्तूबर 2018 को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। मैरिज पंजीकृत ब्यूरो गाजियाबाद के यहां शादी पंजीकृत कराई। तभी से वे दंपति के रूप में रह रहे हैं। उसकी पत्नी के परिजन और रिश्तेदार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके विरुद्ध झूठा मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। उन्हें ऑनर किलिंग का खतरा है। पुलिस सुरक्षा प्रदान कर पत्नी के न्यायालय में ब्यान दर्ज कराए जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।