फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मायावती के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग, केक पर छीना झपटी

मायावती के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग, केक पर छीना झपटी

Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग, केक पर छीना झपटी
बागपत। बसपा सुप्रीमो एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 63वें जन्मदिन पर केक काटने के दौरान बसपा नेताओं ने हर्ष फायरिंग की। केक खाने को लेकर छीना झपटी देखने को मिली। पुलिस ने बसपा के मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज और लोनी निवासी विनोद प्रमुख, बसपा नेता धर्मपाल प्रधान, गार्डन के संचालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर स्थित हिना गार्डन में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बसपा अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर और जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव की मौजूदगी में 63 किलो का केक काटा गया। इस बीच लोनी से पहुंचे मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज विनोद प्रमुख और बसपा नेता धर्मपाल प्रधान के निजी सुरक्षाकर्मियों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जोन इंचार्ज एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह रोका।
विज्ञापन

दूसरी तरफ केक हासिल करने को लेकर समारोह स्थल पर कार्यकर्ताओं में छीना झपटी शुरू हो गई। यहां पहुंचे बच्चे, किशोर और युवा केक पर झपट पड़े। एक-दूसरे के मुंह पर भी केक लगाया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर्ष फायरिंग की जानकारी मिली है। पुलिस ने बसपा नेता विनोद प्रमुख, धर्मपाल प्रधान, हिना गार्डन के संचालक खलील अहमद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म एक्ट की धारा 30, 36 और 188 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया । उन्होंने बताया कि बागपत कोतवाली प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने की फायरिंग, जानकारी नहीं
बागपत। बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं के बीच केक कटवा रहे थे, फायरिंग किसने की उन्हें जानकारी नहीं है। वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस प्रकरण की जानकारी लेकर हाईकमान को मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed