फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोल्हू संचालक के मकान में लाखों की चोरी

कोल्हू संचालक के मकान में लाखों की चोरी

Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू संचालक के मकान में लाखों की चोरी
दोघट (बागपत)। चोर टीकरी कस्बे में शुक्रवार की रात्रि में कोल्हू संचालक के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी, जेवर सहित कई लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी मिली। पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन

टीकरी की पट्टी धीमाना निवासी उदयवीर कश्यप पुत्र हुकम चंद कस्बे में ही गन्ना कोल्हू चलाता है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की रात्रि में अपने कोल्हू पर था। घर पर बेटा गुल्लू, कुलदीप, पुत्रवधू राखी, शिवानी व बच्चे सो रहे थे। रात्रि में चोर घर में घुसे और परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। चोर कमरों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह काफी देर तक परिजन सोते रहे। पुत्रवधू शिवानी ने उठाकर सभी को जगाया। नींद से उठने के बाद सभी नशे की हालत में लग रहे थे। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। कोल्हू संचालक ने तहरीर दी। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed