{"_id":"5babe30f867a557f373dc126","slug":"121537991439-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारा में गोवंश के अवशेष मिले, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारा में गोवंश के अवशेष मिले, आक्रोश
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
शेरपुर लुहारा गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गोकशी के विरोध में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोंक झोंक हुई। पुलिस ने अवशेषों को गड्ढे में दबाया। वहीं ग्रामीणों के साथ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों का घेराव किया।
छपरौली क्षेत्र में बुधवार की सुबह शेरपुर लुहारा गांव के जंगल में किसान हरबीर के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। रात्रि में लुहारा-चांदनहेड़ी मार्ग पर गोकशी कर अवशेष को खेत में डाला है। गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने गोकशी के विरोध में हंगामा किया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की पुलिस से नोक झोंक हुई। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस द्वारा गोवंश कटान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत पड़े।
पुलिस ने छपरौली पशु चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम बुलाकर गोवंश के अवशेष के सैंपल लिए। पुलिस ने सैंपल मथुरा जांच के लिए भेजे। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर गोवंश के अवशेषों को दबाया। दूसरी तरफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गोकशी के विरोध में थाने में पहुंचकर पुलिस का घेराव किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने घटना का खुलासा कराने की मांग की। इस मौके पर अंकित बड़ौली, आशीष रठौड़ा, सचिन वत्स, राहुल वर्मा, विशाल, अखिलेश शर्मा, नितिन जैन आदि रहे। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में गोकशी को लेकर दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव लुहारा में पंचायत की। इसमें वक्ताओं ने कहा पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में गोकशी हो रही है। पंचायत के बाद ग्रामीण एकत्र होकर थाना छपरौली में पहुंचे और क्षेत्र में गोकशी बंद कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने आंदोलित ग्रामीणों को गोकशी बंद कराने का भरोसा दिया। ग्रामीण साढ़े सात बजे थाने से गांव के लिए चले। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत होगी और पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी।