फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई

Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई
बागपत।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले में परिवार पर पथराव और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 15 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष के घर में बृहस्पतिवार को युवती का निकाह हुआ।

मोहल्ला केतीपुरा बागपत में बुधवार को शाम के समय सीनू के घर पर शादी समारोह में पर मेहमान आए हुए थे। बच्चे घर के बाहर खाली प्लाट में खलने लगे। इसी दौरान पड़ोसी ने बच्चों को मारपीट कर भगा दिया। जब सीनू के परिजन पड़ोसी से शिकायत करने गए तो उन्होंने परिवार पर पथराव कर दिया। इसमें महिला, बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग निकले। इस मामले में देर रात कोतवाली में दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। एक पक्ष के अब्दुल रहमान पुत्र फैय्याज ने शाहरुख, नफीस, मोसिन, बहाव, दिलशाद और आसिफ, दूसरे पक्ष के बाबू पुत्र बशीर ने उस्मान, अहसान, फरमान, वसीम, चांद मिया, फानू, इंतजार, राशिद और इरफान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed