फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिनौली के ग्रामीणों ने किया कोतवाली पर प्रदर्शन

सिनौली के ग्रामीणों ने किया कोतवाली पर प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिनौली के ग्रामीणों ने किया कोतवाली पर प्रदर्शन
सिनौली के ग्रामीणों ने किया कोतवाली पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। सिनौली से लापता मजदूर के मामले मेें विरोधी पक्ष को पुलिस द्वारा उठाए जाने पर गांव के काफी संख्या मेें लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उनका नाम रंजिशन लिया जा रहा है। इस पर कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि अभी मामले की जांच की जा रही है, किसी को झूठा नहीं फंसाया जाएगा। तो वे लौट गए।

सिनौली गांव का सुरेश सात जुलाई को बड़ौत पंचवटी रजवाहे पर मजदूरी करने के लिए आया था। उसे कुछ लोग मजदूरी के लिए ले गए थे। तभी से वह लापता है। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है। मजदूर परिजनों ने सात साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उन्हें सजा भी हो चुकी है। इसी रंजिश को लेकर गायब मजदूर के परिजनों ने गांव के दूसरे लोगों के नाम मजदूर को गायब करने मेें लिखवा दिया। पुलिस बृहस्पतिवार को गांव से एक युवक को उठाकर ले गई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विरोधी पक्ष रंजिशन हमारे पक्ष के लोगों का नाम ले रहे हैं। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने आश्वासन दिया कि किसी को भी गलत नहीं फंसाया जाएगा। निष्पक्ष रूप से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed