{"_id":"5b60bd7d4f1c1b75568b4a2d","slug":"121533066621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो गोवंश की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से दो गोवंश की मौत
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)।
मेरठ-बागपत हाइवे स्थित अमीनगर सराय मोड़ बस स्टैंड के पास बिजली के खंभे की चपेट में आकर दो गोवंश की करंट लगने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर गोवंश के शव को दबा गया।
अमीनगर सराय मोड़ बस स्टैंड पर स्थित लोहे के विद्युत खंभे में कई दिनों से बिजली का करंट दौड़ रहा था। उन्होंने इसकी सूचना सिंघावली अहीर बिजलीघर को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को विद्युत खंभे के पास से गुजर रहे दो गोवंश इसी खंभे से टच हो गए। दोनों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेरठ-बागपत हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी खंभे में टच तार को नहीं हटवाया। जिस कारण दो गोवंश की मौत हो गई। इसके जिम्मेदार विद्युत निगम के अधिकारी हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों गोवंश के शवों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। जाम लगाने वालों में दीपक, योगेश, संजय, मंगल, सतीश, अमरीश, श्याम, भालू आदि शामिल रहे।