फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घायल की बहन से ही खून साफ कराने का आरोप, हंगामा

घायल की बहन से ही खून साफ कराने का आरोप, हंगामा

Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
घायल की बहन से ही खून साफ कराने का आरोप, हंगामा
बागपत। सिसाना गांव के ग्रामीणों ने कहा जिला अस्पताल में चिकित्सक ने हादसे मेें गंभीर रूप घायल महिला के शरीर पर लगे खून को उसकी बहन से ही साफ कराया। विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परिजन स्वयं ही घायल को एंबुलेंस तक लेकर गए।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी पिंकी पत्नी राजेंद्र अपने मायके हरियाणा के भैरा गांव गई हुई थी। बुधवार को भाई चंद्रपाल के साथ बाइक पर वापस सिसाना गांव लौट रही थी। जब वे बागपत-सोनीपत मार्ग पर यमुना पुल के पास पहुंचे तो अचानक पिंकी बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर उसकी बहन बबीता भी अस्पताल पहुंच गई। बहन का आरोप है कि चिकित्सकों ने बहन का प्राथमिक उपचार मेें लापरवाही की। उसके सिर से खून बह रहा था। उसे खुद ही बहन के शरीर से खून साफ किया। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक अलग खड़े रहे। महिला के परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। भाई चंद्रपाल ने बताया कि इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से होगी। आरोप है कि परिजन स्वयं ही घायल को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले गए। दूसरी तरफ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है। वह बार-बार उल्टी कर रही थी। पीड़ित की बहन ने उल्टी साफ की, खून नहीं। परिजन बेवजह हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed