फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Tue, 10 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी फिरोज पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक और 180 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। वहीं दोघट पुलिस ने गश्त के दौरान भगवानपुर नांगल गांव के जंगन से जगपाल पुत्र नेतराम निवासी मौजिजाबाद नांगल को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 अधे देसी शराब हरियाणा मार्का के बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने दो किशोरियों को बरामद किया
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पहले और दूसरे गांव से छह दिन पहले दो किशोरियों को दो युवक बहला फुसला कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
दोघट (बागपत)। पुसार-दोघट मार्ग पर केंटर में बाइक में साइड मार दी। इस दुर्घटना में कान्हड़ निवासी सागर घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed