{"_id":"6a9725d4e51a58bbd808565c","slug":"cow-protection-group-activists-caught-two-individuals-with-beef-and-handed-them-over-to-the-police-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182913-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस के साथ दो को पकड़ पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस के साथ दो को पकड़ पुलिस को सौंपा
Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। रुद्र गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस ले जा रहे स्कूटर सवार सहारनपुर निवासी आसिफ और अलीम को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान उनके पास से 45 किलो गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
सोमवार देर शाम रुद्र गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित अपने साथी नीतू पुंडीर के साथ ज्योति किरण तिराहे से रुड़की रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें स्कूटर पर दो लोग जाते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनके स्कूटर पर एक कट्टा रखा था, जिसमें से खून टपक रहा था। इस पर उन्होंने उसका पीछा करते हुए अपने साथियों गगन वर्मा, कार्तिक गुप्ता, प्रिंस मित्तल, समर राणा, अंकित वाल्मीकि, आलोक सैनी को बुला लिया। स्कूटर सवारों को रोकने पर उनका कट्टा खुलवा कर देखा तो उसमें मांस था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए मांस को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई।
सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि जांच में गोमांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों आसिफ उर्फ बाबा काला निवासी कमेला कॉलोनी और अलीम निवासी लुहानी सराय थाना मंडी सहारनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।