फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुर और देवर ने महिला से किया रेप

ससुर और देवर ने महिला से किया रेप

Thu, 15 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
ससुर और देवर ने महिला से किया रेप
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता ने देवर व ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले चांदीनगर क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के बाद दो साल तक सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन इसके बाद देवर उस पर बुरी नीयत रखने लगा। वह शराब पीकर आए दिन उससे छेड़छाड़ करने लगा। 20 अप्रैल 2017 को उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। पति की अनुपस्थिति में ससुर भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पति से इसकी शिकायत की तो उल्टे उसे धमका दिया। होली से 10 दिन पहले घर में अकेला पाकर ससुर ने भी उसके साथ रेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला को घर से निकलने तक नहीं दिया। बुधवार को किसी तरह महिला चांदीनगर थाने पहुंची और ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed