{"_id":"5a3817aa4f1c1b86698c2889","slug":"121513625514-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक के घर में चोरी कर आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस चालक के घर में चोरी कर आग लगाई
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
चोरों ने लक्ष्मी नगर कॉलोनी में मकानों में लाखों रुपये की चोरी कर आग लगा दी। इससे मकान का सारा समान जला गया। मकान मालिक ने तहरीर दी।
नरेंद्र पुत्र इलम सिंह लक्ष्मी कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे बड़ौत डिपो में चालक पद पर नौकरी करते हैं। वे रविवार को ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई । जब शाम के समय वे घर आए तो उनके मकान में आग लगी थी। अलमारी टूटी पड़ी थी और घर का सारा सामान जला था। चोर मकान से 17 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी करने के बाद मकान में आग लगाने के बाद भाग गए। इससे घर में रखे सोफे, वाशिंग मशीन व अन्य सामान जल गया। नरेंद्र ने तहरीर दी । इसमें साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान बताया । दूसरी ओर चोर मीरापुर रजबाहे की पटरी पर स्थित सुमेर एंकलेव में सुरेंद्र के मकान में लगे सबमर्सिबल मशीन चुराकर ले गए और उसके नजदीक रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसका सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में सुरेंद्र ने तहरीर दी है।