फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत विधायक केपी मालिक समेत नौ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

बड़ौत विधायक केपी मालिक समेत नौ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत विधायक केपी मालिक समेत नौ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक और जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और केस के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में मारपीट के पुराने विवाद और चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान सुमन के घर पर रविवार शाम फायरिंग कर दी थी। हमले में अमित पुत्र वीर सैन निवासी बावली रोड बड़ौत की गोली लगने से मौत हो गई थी। जो प्रधान के पति रामवीर सिंह का रिश्तेदार था। गोली लगने से रामबीर सिंह, उनकी पत्नी सुमन, बाला और एक ग्रामीण सुदेश घायल हुए थे। दूसरे पक्ष का युवक दादू घायल हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे विक्रांत की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में बड़ौत के विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, प्रवीण उर्फ बॉबी, नितिन, कुलदीप, प्रताप, दादू, महिपाल, मोनू और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक को साजिश रचने का आरोपी बताई गया है। पुलिस ने तीन आरोपी बॉबी, नितिन और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। केस में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पकड़े गए आरोपी बॉबी ने बताया कि पूर्व प्रधान के पति रामवीर ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर ही उन पर हमला किया है। उन पर हमला करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। वहीं आरोपी नीरज बीए का छात्र है और बड़ौत के एक कॉलेज में पढ़ता है।


आरोपियों की हिमायत में
एसपी दफ्तर पर लोगों का हंगामा
बागपत। आरोपियों की हिमायत में काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। आरोपी बॉबी के बाबा राजपाल का कहना है कि पूर्व प्रधान के पति रामवीर उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। बॉबी के साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोपियों ने साजिश के तहत उन पर हमला किया । उन पर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इसमें राजवीर, धर्मपाल, जयकुमार, सुरेंद्र, महेंद्र, प्रवीन, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed