{"_id":"59b4440e4f1c1bfa7f8b5855","slug":"121504986126-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौना के इंटर कॉलेज में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौना के इंटर कॉलेज में चोरी
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। गौना गांव के इंटर कॉलेज में चोरों ने शुक्रवार की रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती सामान चोरी किया। गाड़ी में तोड़फोड़ की । इसकी पुलिस से शिकायत की।
गौना गांव के महादेवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार की रात में चोर घुसे। वहां से चोर तीन कंप्यूटर, जनरेटर, बैटरी, गाड़ी का सामान और महत्वपूर्ण रिकार्ड चुरा कर ले गए। इतना ही नहीं गाड़ी और स्कूल में तोड़फोड़ की। इससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार सुबह इसका पता चला। प्रधानाचार्य कविता यादव ने बताया करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसकी पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रधानाचार्य ने कहा आठ दिन पहले भी स्कूल में चोरी हुई। पुलिस चौकी में घटना की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है। इससे परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। चांदीनगर पुलिस ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया।