{"_id":"5c65cca9bdec224b575054a3","slug":"11550175401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को महिला सवार से प्रेम जताना महंगा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को महिला सवार से प्रेम जताना महंगा पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
वेलेन्टाइन डे पर बाइक पर सवारी ढोने वाले युवक को महिला सवारी से प्रेम जताना महंगा पड़ गया। महिला ने शोर मचा दिया। लोग इकट्ठे हो गए तो लोगों ने बाइक चालक की जमकर धुनाई की। महिला के पैर पकड़कर माफी मांगने पर लोगों ने आरोपी को छोड़ा
क्षेत्र का एक युवक बाइक पर सवारी ढोता है। बृहस्पतिवार को वेलेटाइन डे है। युवक बाइक पर बैठाकर महिला सवार को उसके बताए स्थान पर न ले जाकर सुनसान रास्ते पर ले गया और प्यार का इजहार करने लगा। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। तभी वहां कुछ लोग आ गए। महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर डाली। साथ ही लोगों ने भी धुनाई करके पुलिस को बुलाना चाहा, लेकिन महिला के पैर पकड़ कर माफी मांगने पर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। दिन भर उक्त मामला नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
सूत्रों के अनुसार उक्त युवक कई बार उस महिला सवार को अपनी बाइक से कई बार ले जा चुका है। तभी से वह प्यार जताने के लिए वेलेंटाइन डे का इंतजार कर रहा था। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामला थाने तक नहीं आया है, फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे। ऐसे तत्वों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित रूप से एक ही बाइक का प्रयोग करने से बचना चाहिए।