फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पदड़ा में ग्रामीणों ने पकड़े गोवंशीय पशु

पदड़ा में ग्रामीणों ने पकड़े गोवंशीय पशु

Tue, 22 Jan 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पदड़ा में ग्रामीणों ने पकड़े गोवंशीय पशु
बागपत। अहमद शाहपुर पदड़ा गांव में ग्रामीणों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर खाली पड़े मकान में बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। वहीं सूजरा गांव के पंचायत घर में बंद बेसहारा गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ा गया है। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

गांव-गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने का सिलसिला जारी है। अहमद शाहपुर पदड़ा गांव में ग्रामीणों ने 70-80 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर खाली पड़े मकान में बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए चारे व पानी की व्यवस्था भी कर रखी है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया और पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर पशुओं की जांच कराने की भी मांग की। इसमें अरुण त्यागी, अतुल त्यागी, नीरज त्यागी, विनीत त्यागी, राजू, संजय, कमल, ओमपाल, आदेश पालीवाल, महिपाल, आदेश कुमार, सुरेंद्र उपस्थित रहे। वहीं सूजरा गांव के पंचायत घर में दो दिन से बंद आवारा गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए चारे व पानी की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
बागपत। मीतली गांव में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार से जल्द से जल्द आश्रय स्थल का निर्माण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल में एक हजार से डेढ़ हजार तक गोवंशीय पशुओं को रखा जा सकेगा। इसके बनने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंशीय पशुओं को प्रबंध कराया जाए
बागपत। छपरौली कस्बे के ग्रामीण भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कस्बे में आवारा गोवंशीय पशु खेत में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान रात-दिन फसलों की रखवाली करते हैं। सर्दी के कारण खेतों की रखवाली कर रहे किसान भी बीमार हो गए हैं। बेसहारा गोवंशीय पशुओं को गोशाला में भिजवाया जाए। इसमें राजपाल सिंह, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, हिमांशु खोखर उपस्थित रहे।


निरपुड़ा में भी नहीं छोड़े आवारा गोवंशीय पशु
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में छह दिन से बेसहारा गोवंशीय पशु बंद हैं। ग्रामीण स्कूल के गेट पर धरना पर बैठे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंशीय पशुओं लिए चारे व पानी का पूर्ण प्रबंध कर रखा है। छोटे गोवंशों को ठंड से बचने के लिए कमरों में बंद कर दिया है। गोवंशीय पशुओं के लिए चिकित्सक का भी प्रबंध किया गया है। इस मौके पर बिजेंद्र, नहार सिंह, जगवीर, सुनील, संजय, हरपाल, मोनू, नईम, सुरेश, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed