फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
बागपत।
विज्ञापन

बाघू मार्ग पर प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर टीकरी कस्बे के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसपी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कस्बा टीकरी नगर पंचायत के चेयरमैन सोमपाल राठी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण एसपी से मिले। उन्होंने एसपी को बताया कि बाघू मार्ग पर शुगर मिल के पास 17 जनवरी को प्रापर्टी डीलर संदीप राठी निवासी टीकरी को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल के भाई कुलदीप ने लोनी निवासी तेजपाल सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर संदीप पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुखवीर सिंह, मांगेराम, रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र, सतेंद्र, नरेंद्र, महावीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed