फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सांकरौद में छात्र की हत्या के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा

सांकरौद में छात्र की हत्या के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा

Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सांकरौद में छात्र की हत्या के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के सांकरौद गांव में प्लॉट विवाद को लेकर छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने यूपी पुलिस के सिपाही समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

सांकरौद गांव निवासी विकास उर्फ अकबर (23) पुत्र स्व. सत्यपाल सिंह एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। चाचा मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष का गांव में 350 गज का प्लॉट है। इस पर रामकरण, राजेंद्र कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को रामकरण व राजेंद्र प्लॉट में निर्माण करने लगे। विकास ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर प्लॉट पर निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसे लेकर विपक्षी नौ लोगों ने रात्रि में 10 बजे उनके घर पहुंचकर गाली गलौच शुरू कर दी। मेन गेट खटखटाकर बाहर निकलने को कहा, तो विकास ने गेट खोल दिया। आरोपियों ने विकास को पकड़ लिया और घसीटते हुए अपने घर ले गए। रामकरण ने लाइसेंसी राइफल से विकास को गोली मार दी। गर्दन पर सटाकर गोली मारी गई। बचाव में आए मृतक की मां विमलेश, भाई अमित, सचिन निवासी सांकरौद व फुफेरा भाई मनमीत निवासी खेड़ाकला दिल्ली को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, खेकड़ा व बागपत थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के भाई अमित ने महासिंह, राजेंद्र, रामकरण, सतेंद्र, हरेंद्र, सोनू धामा, अंकित, रवि धामा, गौरव धामा के खिलाफ खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अंकित यूपी पुलिस का सिपाही है और रवि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बागपत में कर्मचारी है। पुलिस रामकरण व राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्लॉट विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें छात्र की मौत हो गई। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती छात्र की जान
बागपत। सांकरौद गांव में पुलिस की लापरवाही से छात्र की जान चली गई। सोमवार को दिन में विवादित प्लॉट पर निर्माण कार्य को तो पुलिस ने बंद करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यदि ती करती तो छात्र की जान जाने से बच सकती थी। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

परिवार में मचा कोहराम
बागपत। सांकरौद गांव में विकास उर्फ अकबर की हत्या के बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई पढ़ाई के साथ-साथ खेती करते हैं।


मृतक छात्र पक्ष ने किया पहले हमला
बागपत। आरोपी पक्ष के रामकरण ने बताया कि मृतक विकास पक्ष ने ही पहले उनके घर पर हमला किया था। गाली गलौच कर मकान पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद ही उन्होंने गोली चलाई। सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल 100 गाड़ी पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed