{"_id":"5c27cc4fbdec226d6e0938f1","slug":"11546112079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरपुड़ा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निरपुड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान के पुत्र के साथ रहने वाले तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट कर आरोप लगाया। एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
निरपुड़ा गांव के ग्रामीण प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रताप सिंह बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। ग्राम प्रधान के पुत्र के साथ रहने वाले तीन युवक घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। तीनों युवक अवैध हथियार लिए हुए थे। इसी समय प्रताप सिंह घर पहुंचे तो तीनों युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद उसका परिवार भयभीत है। एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मेघराज, तेजपाल, उदयवीर, रामपाल, बाबू, विक्रम, जयपाल, रामवीर, साहब सिंह, हरवीर, बिजेंद्र, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।