{"_id":"5c1e901dbdec22571559810b","slug":"11545506845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर शादी में भाग लेने आयी युवती को अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के घर शादी में भाग लेने आयी युवती को अगवा किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन
नगर में अपने मामा के घर में शादी में भाग लेने आई एक युवती को खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अगवा कर ले गया। परिजनों ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर पुत्री को बरामद कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बागपत जनपद के एक गांव निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ खेकड़ा नगर में अपने मामा के घर शादी समारोह में भाग लेने आई। शनिवार की सुबह युवती का पिता अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ खेकड़ा थाने पर पहुंचा। जहां उसने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री एवं परिवार के साथ खेकड़ा नगर में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने आया। शादी समारोह के दौरान रात्रि के समय खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक उसकी पुत्री को जबरन अगवा कर बाइक पर बैठाकर ले गया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा युवक और युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।