फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गला दबाकर विवाहिता को मार डाला

गला दबाकर विवाहिता को मार डाला

Mon, 29 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर  विवाहिता को मार डाला
बागपत।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ईदगाह में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके से सैकड़ों लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा किया। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतका के भाई ने कोतवाली में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लगे।
मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई निवासी आफताब आलम पुत्र मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने बहन शबाना का निकाह सरताज पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत के साथ किया। निकाह में पांच लाख रुपये के करीब खर्च किया, लेकिन ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। निकाह के बाद से दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसकी बहन शबाना के साथ कई बार मारपीट की। बहन ने मायके वालों को बताया कि दहेज के लिए ये उसकी हत्या कर सकते हैं। कई बार ससुराल वालों की मांग पूरी भी की। दो माह पूर्व उसके बेटे को जन्म दिया। उन्होंने 35 हजार रुपये का सामान बहन की ससुराल भेेजा। 10 दिन पूर्व बहन मायके गई। उसने तब भी हत्या किए जाने के बारे में बताया, लेकिन परिजन वालों ने समझाकर उसे वापस ससुराल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार की रात में उसने अपने बहनोई को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा, लेकिन उसकी बहन से बात नहीं कराई। रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग ससुराल से मोबाइल पर सूचना मिली की कि शबाना की हत्या कर दी। इस पर मायके से सैकड़ों लोग ससुराल में पहुंचे तो घर में शबाना की लाश पड़ी मिली। उसकी गला दबाकर हत्या की। गले पर निशान मिले। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस संबंध में मृतका के भाई आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या से स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के गले पर निशान मिले है। भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
बागपत। शबाना की हत्या के विरोध में मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई से आए मायके वालों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस पर आरोपी सास को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि पुलिस ने बिना पंचनामा भरे ही शव उठाकर भेजा। पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने लोगों की नोंक झोंक हुई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

पति-पत्नी के बीच रात्रि में हुआ था विवाद
बागपत। आरोपी सास ने बताया कि शनिवार की रात में शबाना व उसके पति सरताज में मामूली झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। रात में घर पर ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, देवर सुलेमान, देवता फरदीन, पोता जुबैर मौजूद थे। जेठानी काजल अपने मायके गई हुई है। रात में पति-पत्नी के बीच क्या विवाद हुआ, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह जब काफी देर तक भी शबाना नीचे नहीं आई तो वे ऊपर चले गए। अंदर कमरे में बिस्तर पर शराब की लाश पड़ी हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा बराबर में लेटा हुआ था। उसकी मौत किस तरह हुई, वह नहीं जानती।


साढ़े चार घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
बागपत। शबाना की हत्या रात्रि में हुई। मायके वालों को सुबह आठ बजे जानकारी मिली और पुलिस को साढ़े 12 बजे जानकारी दी गई। साढ़े चार घंटे तक घटना स्थल पर क्या चलता रहा। पुलिस को इतनी देर से जानकारी क्यों दी गई। यह सवाल पुलिस के सामने खड़ा हो गया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस देरी से जानकारी देने की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed