{"_id":"5bc0eaf8bdec2269ac7eda78","slug":"11539369720-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू मालिक से 1.50 लाख कैश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्हू मालिक से 1.50 लाख कैश लूटा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हू मालिक से 1.50 लाख कैश लूटा
अमीनगर सराय (बागपत)। सराय-बिनौली मार्ग पर लुहारा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोल्हू मालिक से 1.50 लाख रूपये का कैश लूट लिया। बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने बदमाशों की पीछा किया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर बिनौली की तरफ गए। घटना के बाद कोल्हू में लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस से उनकी तीखी नोंक झोंक हुई। उधर, पुलिस ने तितरौछा पुलिया के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अमीनगर सराय निवासी संजय गर्ग ने बताया कि लुहारा गांव के पास सराय-बिनौली मार्ग पर उसका कोल्हू है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग वह कोल्हू पर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। दो युवक बाइक पर बैठे रहे। एक युवक ने उससे गन्ने का भाव पूछा। वह गन्ने का भाव बता ही रहा था कि युवक ने उस पर तमंचा तान था और उसके हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बिनौली की तरफ भाग निकले। थैले में 1.50 लाख रूपये के लगभग नगदी थी। सराय-बिनौली मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने गाड़ी से बदमाशों का पीछा किया। बरसिया गांव के जंगल में बदमाशों की बाइक फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। दो बदमाश बाइक उठाकर भाग निकले। एक बदमाश ईंख के खेत में घुस गया।
सूचना पर सिंघावली अहीर थाना से पुलिस फोर्स पहुंचा। जिस खेत में बदमाश घुसा था, पुलिस ने उसे घेर लिया। खेत में बदमाश की तलाश की। लूट की सूचना पर कोल्हू में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि पुलिस के सामने से बदमाश भाग निकले। लेकिन पुलिस ने गोली चलाने तक की जरूरत नहीं समझी। पुलिस की गाड़ी से मात्र दस मीटर आगे बदमाशों की बाइक थी, पुलिस चाहती तो टक्कर मारकर बाइक को गिरा सकती थी। पुलिस ने बदमाशों को भागने का मौका दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
इस संबंध में कोल्हू मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि तितरौदा पुलिस के पास से पुलिस से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश सचिन निवासी सरधना रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फरार हुए दोनों बदमाशों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।