फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार को हटाने के विवाद में दंपति ने जागरण कलाकार को पीटा

कार को हटाने के विवाद में दंपति ने जागरण कलाकार को पीटा

Fri, 12 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कार को हटाने के विवाद में दंपति ने जागरण कलाकार को पीटा
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

नेहरू प्रतिमा के पास कुछ लोगों ने कार से उतर कर जागरण पार्टी के कलाकारों को गाड़ी से उतारा और पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग भाग निकले और एक दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में घायल ने कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

घायल रविंद्र पुत्र सत्यपाल चमरावल गांव का रहने वाला है, वह जागरण पार्टी में भजन गायक है, वह जागरण पार्टी के साथ इको कार में सवार होकर क्षेत्र के एक गांव में जागरण करने जा रहा था। रविंद्र कार को चला रहा था, नेहरू प्रतिमा के पास कार में सवार कुछ लोग और दंपति में विवाद होने के कारण जाम लग गया। जागरण में जा रहे लोगों ने संबंधित लोगों को कार हटाने को कहा तो कुछ लोगों ने कार से रविंद्र को खींच कर उतारा और पिटाई शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ जमा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार लोग भाग गए, दंपति पुलिस से भिड़ गई। बाद में पुलिस बाइक पर सवार दंपति को पकड़कर कोतवाली ले आई, दंपति लोयन मलकपुर की रहने वाली बताई है। रविंद्र ने आरोपी दंपति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। इस दौरान महिला ने कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया। इससे कोतवाली में अफरा तफरी मच गई। एसएसआई रमेश सिन्धु ने कहा आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed