{"_id":"5b92c6b2867a557f24047c63","slug":"11536345778-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
होमगार्ड के कमांडेंट ऑफिस में एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा
एक क्लर्क मौके से फरार, दूसरे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
होमगार्डों से डयूटी के बदले वसूलते थे सुविधा शुल्क
फोटो संख्या- 6
बागपत। होमगार्ड के कमांडेंट ऑफिस में दो क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के बाद छापा मारकर दो क्लर्कों को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे आरोपी को टीम ने पुलिस को सौंप दिया।
होमगार्ड कंपनी कमांडर छपरौली अशोक कुमार मलिक निवासी चंदायन ने बताया कि कमांडेंट ऑफिस बागपत में तैनात क्लर्क अवनीश व प्रवीन कुमार होमगार्डों से ड्यूटी के बदले सुविधा शुल्क वसूल रहे थे। एक होमगार्ड से डयूटी देने के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते थे। सुविधा शुल्क न देने पर होमगार्डों की ड्यूटी गलत तरीके से लगा देते थे। इतना ही नहीं सभी थानों के कंपनी कमांडरों पर होमगार्डों से सुविधा शुल्क वसूल कर देने का दबाव बनाते थे। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग मेरठ से की।
शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम बागपत पहुंची। टीम प्रभारी अरविंद कुमार ने शिकायतकर्ता अशोक कुमार मलिक को पाउडर लगाकर 30 हजार रुपये दिए। उन्होंने कमांडेंट ऑफिस मेें तैनात दो क्लर्कों को रिश्वत के दौरान रुपये थमा दिया। इसी दौरान टीम ने छापा मारकर दोनों क्लर्कों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के हाथ पानी से धुलवाए गए तो पानी का रंग लाल हो गया। इसी दौरान आरोपी क्लर्क प्रवीन कुमार मौके से भाग निकला, जबकि अवनीश को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। टीम प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी पीड़ित से रिश्वत मांगे तो इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में करें। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।