{"_id":"5b884a9742c79246730f5f56","slug":"11535658647-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
गांव निवासी शाहरुख और साहिल के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष आमने सामने आए गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें शाहरुख, उसकी पत्नी रूबी और मां शाबरा, दूसरे पक्ष के साहिल, उसकी मौसी रेशमा घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई कर दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।